Raipur Bribe Case : महिला TI को रिश्वत लेते ACB ने रंगे हांथों गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना मामले में मांगे थे पैसे
July 5, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। Raipur Bribe Case : रायपुर में ACB ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। यहां महिला थाने की टीआई को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वत लेते रंगे हांथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दहेज प्रताड़ना मामले में महिला टीआई ने पैसे मांगे थे।
मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर महिला थाने की TI वेदवती दरियो को ACB ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार किया है। महिला थाना प्रभारी ने प्रार्थिया प्रीति बंजारे से पति के खिलाफ FIR दर्ज करने के नाम पर 50 हजार की मांग की थी। जिसके बाद महिला के साथ 35 हजार में डील हुई थी ।
वहीं आज सुबह महिला थाना टिआई वेदवती दरियो ने पैसे कम होने की वजह से प्रार्थिया को वापस भेजते हुए शाम को पूरे पैसे लेके आने को कहा। इसी दौरान एसीबी की टीम ने टीआई दरियो वेदवती दरियो को रंगे हाथों नगदी के साथ पकड़ लिया। मामलें में ACB/EOW की कार्रवाई जारी है।
RELATED POSTS
View all