Raipur : कल शाम को साय कैबिनेट की बैठक, लिए जा सकते हैं महत्वपूर्ण फैसले

Spread the love

 

Raipur : साय मंत्रिमंडल की कल बड़ी बैठक होने जा रही है। कल शाम को बैठक आयोजित की गई है। जिसमें कई अहम मुद्दों पर मुहर लग सकती है।

इस बीच उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किसान के पक्ष में एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के हितैषी है। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा पिछले सरकार के राजीव गांधी न्याय योजना धान खरीदी की चौथी किस्त की राशि जिसे कांग्रेस सरकार किसानों को नहीं दी थी। उस पैसे को भी हमारी सरकार देगी।

बात अगर किसानों के हितों की है तो सरकार बदल जाने से किसानों के अधिकार समाप्त नहीं हो जाते। भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के हितों की चिंता करने वाली सरकार है। हम किसानों के अधिकार की वो सारी चीजें देने के लिए तैयार हैं जो मोदी की गारंटी के तहत घोषणा किया गया था। साथ ही पिछले सरकार के फैसले किसानों को दिए जाने वाले राजीव गांधी न्याय योजना की राशि भी किसानों को दिया जाएगा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *