Live Khabar 24x7

Raipur : चेंबर प्रतिनिधि मंडल ने प्रवीण कुमार जैन से की मुलाकात, रायपुर हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की रखी मांग

May 18, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Raipur : चेंबर प्रतिनिधि मंडल ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर के निर्देशक प्रवीण कुमार जैन से मुलाकात कर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने के लिए ज्ञापन सौंपा।

चेंबर प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश एक उभरता हुआ विकासशील प्रदेश है जिसने बहुत ही कम समय में राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायी है, लेकिन प्रदेश के व्यापारियों, उद्योगपतियों, विद्यार्थियों, प्रोफेशनल, एवं जन सामान्य को अंर्तराष्ट्रीय हवाई सुविधा के लिए अन्य शहरों पर निर्भर रहना पड़ता है।

यदि रायपुर हवाई अड्डे को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना दिया जाए तो अन्य शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। साथ ही रायपुर शहर को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा प्राप्त होने से प्रदेश वर्ल्ड मैप में आ जायेगा और इससे प्रदेश के टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। निर्देशक प्रवीण कुमार जैन ने ज्ञापन पर सकारात्मक विचार करते हुए उचित कदम उठाने की बात कही। इस अवसर पर चेंबर प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार जैन, मंत्री निलेश मूंधड़ा, शंकर बजाज, युवा चेंबर उपाध्यक्ष विपुल पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

RELATED POSTS

View all

view all