Live Khabar 24x7

रायपुर : बैंक खाते फ्रिज करने के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रदर्शन, इनकम टैक्स कार्यालय के सामने मोदी सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

February 19, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। कांग्रेस ने आज IT द्वारा बैंक अकाउंट फ्रीज करने के विरोध में राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया। राजधानी में बड़ी संख्या में कोंग्रेसियों ने आयकर विभाग के कार्यलय के सामने विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान कांग्रेस नेता केंद्र की भाजपा सरकार और PM मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते नजर आए। इसके साथ ही कॉंग्रेसियो ने केंद्र की मोदी सरकार के पर तानाशाही का आरोप भी लगाया।

बता दें कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज‌ ने इस प्रदेशव्यापी प्रदर्शन को लेकर सभी जिला अध्यक्षों को दिशा-निर्देश जारी किए थे। उन्होंने बैंक अकाउंट फ्रीज करने विरोध में सभी जिलों में आयकर विभाग के दफ्तरों के सामने आंदोलन करने के लिए कहा था।

गौरतलब है कि शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता अजय माकन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि कांग्रेस के सारे बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में लोकतंत्र पूरी तरह से खत्म हो चुका है। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी के सारे अकाउंट्स फ्रीज कर दिए गए हैं। अजय माकन ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये केवल अकाउंट फ्रीज नहीं हुए बल्कि देश का लोकतंत्र भी फ्रीज हो गया है।

RELATED POSTS

View all

view all