Live Khabar 24x7

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव ने सिविल लाइन निवास में शिफ्ट होने के पूर्व सपरिवार की पूजा अर्चना

March 6, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को रायपुर के सिविल लाइन स्थित अपने निवास में शिफ्ट होने के पूर्व विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सीएम साय ने पूजा उपरांत वरिष्ठ स्वजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सीएम साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय सहित परिवारजन मौजूद थे।

सत्ता में भाजपा की सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री साय ने बंगले में प्रवेश किया है। जहां उन्होंने सीएम हाउस के पूर्व स्थित गेट से प्रवेश किया और उनके साथ उनकी पत्नी कौशल्या साय के साथ पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान उनके परिजन मौजूद थे। पूजा के बाद अब सीएम सचिवालय आवास से काम शुरू होगा। 13 मार्च से वे सीएम हाउस में रहना प्रारंभ करेंगे। अब तक उनका अस्थाई निवास पहुना आवास में था और अब पूजन के बाद सीएम हाउस के सचिवालय का काम शुरू किया जायेगा।

RELATED POSTS

View all

view all