रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रम में होंगे शामिल, 70 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करेंगे महतारी वंदन योजना की राशि

Spread the love

CM
CM

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 2 सितम्बर को अपने निवास परिसर में पूर्वान्ह 11 बजे तीजा-पोरा तिहार के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से एक-एक हजार रूपए अंतरित करेंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्रीद्वय अरूण साव, विजय शर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अति विशिष्ट अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित विधायक राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनूज शर्मा, इन्द्रकुमार साहू और गुरू खुशवंत साहेब शामिल होंगे।

 


Spread the love