Raipur : राजधानी के Oxyzone के पास बना चौक इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। जिसकों लेकर विवाद कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं इस मामले पर नगर निगम के महापौर ने चौक के निर्माण को अवैध बताया हैं। महापौर एजाज़ ढेबर आज इस चौक के निरिक्षण करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान पीडब्ल्यूडी, नगर निगम औऱ पुलिस विभाग के अधिकारियों मौजूद रहे। इस दौरान महापौर ने शख्त रवैया दिखाया।
बता दे कि कलेक्ट्रेट के समीप यह चौराहा बनाया गया हैं। जो 36 फ़ीट का हैं, जो काफ़ी बड़ा हैं। इससे यातायात प्रभावित हो रही हैं। वही हद तो तब हो गई जब PWD ने चौक में काला ग्रेनाइड लगा दिया। यहाँ लाइट की व्यवस्था भी नहीं की गई। जिसके कारण रत के समय में 36 फ़ीट बड़ा चौराहा दिखाई ही नहीं पड़ता। वहीं बीते कुछ दिन पहले ही एक सड़क हादसा भी घटित हुआ था। कुछ दिन पहले हुए MIC की बैठक में इसे तोड़ने के निर्देश दे दिए गए थे।
चौके के निरक्षण के बाद महापौर ढेबर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ये चाैक अवैध है। नगर निगम को बिना खबर किए चौंक बना दिया गया हैं। चौका का साइज काफी बड़ा हैं, अब इसे छोटा किया जाएगा। साथ ही हाइमार्क भी लगाया जाएगा। अगर आगे बिना किसी परमिशन के इस तरीके से कोई कार्य या चौक बनाया जाएगा तो उस पर कड़ी कार्यवाही होगी। इसके निर्माण की जानकारी ही किसी को नहीं है ये सरकारी एजेंसियों के हाल को बयां करने को काफी है।