Raipur : नीट परीक्षा में धांधली को लेकर कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा, धरने पर बैठे दिग्गज नेता, बोले- छात्रों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़
June 21, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। NEET परीक्षा गड़बड़ी मामले में राज्य स्तर पर कांग्रेस आज हल्लाबोल प्रदर्शन कर रही हैं। कांग्रेस रायपुर के राजीव गांधी चौक में धरने पर बैठी हैं। इसमें भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू भी शामिल हुए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र की सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस प्रोटेस्ट को लेकर राजीव गांधी चौक पर भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी निगरानी की जा रही है।
RELATED POSTS
View all