Live Khabar 24x7

Raipur Crime : भाटागांव बस स्टैंड के पास 50 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

August 31, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Rape Case
CG Rape Case
CG Rape Case

रायपुर। Raipur Crime : राजधानी रायपुर में शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया है। यहां के भाटागांव स्थित बस स्टैंड के समीप रावणभाटा में बीती रात एक 50 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप हुआ है। पुलिस ने आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं फरार कंडक्टर की तलाश जारी है।

Read More : Raipur Crime : होटल पिकाडली में लग रहा था ताश पत्ती पर दांव, पुलिस ने रेड मारकर 9 जुआरी को किया गिरफ्तार, 4.07 लाख नगदी जब्त

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि, उड़ीसा निवासी 50 वर्षीय महिला का उसके परिजनों से विवाद चल रहा था, इसके बाद से वह कुछ दिनों से बस स्टैंड पर ही रह रही थी, वहीं इसी दौरान आरोपी बस चालक और कंडक्टर की नजर उसपर पड़ी, उन्होंने महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया और रात के अंधेरे में रावणभाटा मैदान में लेजाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बस चालक सोनीलाल झरिया को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं फरार कंडक्टर की तलाश जारी है।

RELATED POSTS

View all

view all