Live Khabar 24x7

Raipur Crime : राजधानी में फिर चाकूबाजी की घटना, आरोपियों ने घर घुसकर दिया वारदात को अंजाम

October 25, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। Raipur Crime : राजधानी में पुलिस व्यवस्था चरमराते हुए नजर आ रही है। क्राइम पर लगाम लगाने को पुलिस विफल नजर आ रही है। एक बार फिर चाक़ूबाजी की घटना सामने आई है। मंगलवार की रात बदमाशों ने घर घुसकर महिलाओं समेत चार लोगों पर चाक़ू से हमला किया है। बताया जा रहा है कि दोनों ही पक्षों में पहले भी विवाद होते रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला आजाद चौक थाने के ब्राह्मण पारा का है। आजाद चौक थाना प्रभारी ने बताया कि आपसी साजिश के कारण दोनों पक्षों के बीच हमेशा विवाद होता रहता था। जिसके कारण आज विवाद बढ़ गया और कुछ आरोपियों ने घर में घुसकर दो युवकों को चाकू मार दिया। मामले में अब तक पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस ने घायलों को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया है। यह घटना रात 8 से 9 बजे के बीच की है। मामलें के आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं तीन लोगों को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all