Live Khabar 24x7

Raipur Crime : जेल से निकलते ही लिया चार साल पुरानी रंजिश का बदला, दिनदहाड़े कर दी युवक की हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

January 8, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। Raipur Crime : राजधानी में पुरानी रंजिश के चलते दिनदहाड़े युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। वहीं घटना में अन्य दो लोगों को गंभीर चोटें आई है। एक दिन पहले ही जेल से बाहर आए आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीडी नगर थाना क्षेत्र के महादेव घाट के पास घटना को अंजाम दिया गया है।

मिली जानकारी अनुसार, महादेव घाट के पास आशीष बंजारे नाम का युवक रविवार की शाम अपने साथियों के साथ घुमने पहुंचा था। बताया जा रहा है इसी दौरान पुरानी रंजीश को लेकर कुछ बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकूबाजी की इस घटना में आशीष बंजारे की जहां मौत हो गयी, वही उसके साथ मौजूद उमेश मस्कोले और आकाश यादव नाम के युवक भी गंभीर चोटे आई है। जिन्हे घटना के बाद पुलिस की मदद से अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। बताया जा रहा हैं कि 2019 में देवेंद्र नगर में हुई हत्या के बाद से आरोपी और पीड़ितों के बीच रंजिश थी।

मामलें में आरोपियों ने चार साल पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया है। डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पूछताछ के बाद हत्याकांड में शामिल आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू की गयी। पुलिस की जांच में हत्या की वारदात में बिट्टू यादव, मुकेश, रवि ठाकुर और छोटू यादव के शामिल होने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों में रवि ठाकुर हाल ही में जेल से छूटकर आया था। सभी आरोपियों को पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश करने की तैयारी में है।

 

RELATED POSTS

View all

view all