Live Khabar 24x7

Raipur Crime : ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी, पत्नी और साली के चरित्र पर मृतक करता था शक, तीन नाबालिग समेत 5 आरोपी अरेस्ट

May 30, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Crime

 

रायपुर : Raipur Crime : पुलिस को ब्लाइंड मर्डर केस में बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, छह दिन पूर्व ताँतिबन्ध के जेपी गार्डन के पास नाले में अज्ञात लाश मिली थी। मामलें में पुलिस लगातार जांच कर रही थी। वहीं सीसीटीवी फुटेज और एविडेंस से ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझा ली गई है। मामलें में पुलिस ने मृतक की पत्नी, बेटा सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें तीन नाबालिग आरोपी शामिल है। वहीं सभी के खिलाफ 302 की धारा के तहत कार्रवाई की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अपनी पत्नी और साली पर शक कहता था। इस बात को लेकर कई बार विवाद भी हुआ था। हत्या से पहले भी मृतक का इस बात को लेकर विवाद हुआ था। मृतक टाटीबंध स्थित मुरूगन ट्रांसपोर्ट कंपनी में चौकीदार के पद पर काम करता था। मृतक अपनी पत्नी और साली के चरित्र पर शंका करता था और इसी वजह से उसकी हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पत्थर और चाकू से हत्या करना पाया गया।

मृतक का साली के बेटे से पहले विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि हत्या तक बात पहुंच गई। हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए भिलाई के खुर्सीपार से दो नाबालिकों को भी बुलाया गया था। हत्या के लिए बाकायदा उनको पैसे भी दिए गए थे।

 

 

RELATED POSTS

View all

view all