Raipur Crime : दिवाली की रात रायपुर में हुआ खूनी खेल, युवक को मौत के घाट उतारने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार
November 14, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Raipur Crime : दिवाली की रात राजधानी में हत्या का मामला सामने आया। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक को मौत के घाट उतार दिया। मामलें में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 लोगों की गिरफ्तारी की है। पकड़े गए आरोपियों में तीन नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कैंची, चाकू, पत्थर एवं डंडा जब्त किया है।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 12 नवंबर की रात जनता क्वार्टर न्यू राजेन्द्र नगर निवासी मृतक आकाश मिश्रा अपने दोस्तों के साथ फटाका फोड़ने निकला था। जिसके बाद आकाश अपने अन्य मित्र रितेश की स्कार्पियों में सवार होकर गौरा-गौरी कार्यक्रम देखने महात्मा गांधी नगर के तरफ निकल गया।
जहां महात्मा गांधी नगर में रहने वाले आरोपी अमरदास चतुर्वेदी 21 वर्ष अपने अन्य साथी दीपेश पाल उर्फ मोनू 21 वर्ष, प्रमोद साहू उर्फ मोंटू 28 वर्ष व अन्य तीन नाबालिगों के साथ आया और आपसी रंजिश के चलते आकाश मिश्रा पर चाकू, कैंची व डंडा से हमला कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने पत्थर से उसके सिर को कुचल दिया। जिससे आकाश की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
RELATED POSTS
View all