Live Khabar 24x7

Raipur Crime : पुरानी रंजिश के चलते किया जानलेवा हमला, पुलिस ने दो नाबालिग समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

November 30, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। Raipur Crime : राजधानी रायपुर में पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। मंगलवार रात करीब 11:30 बजे प्रार्थी ने घर के पास झगड़ा होने की आवाज सुनकर बाहर निकला तो उसका भाई अजय पांडेय खून से लथपथ मिला।

जिसके पेट और दाये पैर पर जांघ एवं घुटनों के नीचे दाये हाथ के पंजे में गंभीर चोटें लगी थी। पुरानी रंजिश में हत्या की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी व 2 नाबालिग सहित 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला सुमित बाजार के पीछे संतोषी नगर टिकरापारा थाना का है।

पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज देकर जान से मारने की धमकी देते हुए उमेश जोशी, विक्रांत साहू एवं अन्य ने धारदार हथियार से हमला किया गया। जिसके बाद सभी आरोपी फरार हो गये।

प्रार्थी की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर सभी आरोपियों की धरपकड़ शुरू की गई। पुलिस ने मामले के सभी आरोपियों /अपचारियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त करते हुए कार्यवाही किया है। पुलिस ने मामले में 25, 27 आर्म्स एकट भी जोड़ा है।

पुलिस ने विक्रांत साहू (मठपुरैना), उमेश जोशी(संतोषी नगर) सहित 3 विधि के साथ संघर्षरत 2 बालक को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED POSTS

View all

view all