Live Khabar 24x7

Raipur Crime : पिता को चुकानी पड़ी बेटे की गलती की सजा, पड़ोसी ने इसलिए उतारा मौत के घाट, जानिए पूरा मामला

July 10, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Raipur Crime : जिले से बड़ी खबर सामने आई है। पुरानी रंजिश के चलते एक 50 वर्ष से अधिक के व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। बुजुर्ग की तालाब में डुबोकर में जान ले ली गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है।

मीडिया जानकारी अनुसार, 55 वर्षीय मृत राम अवतार रात्रे पंडरी तालाब पार में झोपडी में रहता था। वह रात में वहीं सोया करता था। जब राम अवतार का बेटा घटना के दिन झोपडी पहुंचता है, तो वह राम अवतार को वहां नहीं पाता है। आसपास पता करने के बाद वह थाने में इसकी सूचना देता है। जिसके बाद पुलिस मामलें की जांच शुरू करती है। नौ जुलाई की सुबह राम अवतार का शव पानी में दिखा गया।

Read More : Raipur Crime : रायपुर के होटल मल्टीस्टार में पुलिस ने दी दबिश, ग्राहक तलाशते दो अन्तर्राज्यीय हेरोइन स्मगलर गिरफ्तार, 1.15 लाख का हीरोइन जब्त

Raipur Crime : शव को बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने जब आसपास के लोगों से बातचीत कि तो पता चला कि आए दिन जागेश्वर जांगड़े (38) से विवाद होता था। पुलिस ने शक के आधार पर जागेश्वर को पकड़कर पूछताछ शुरू की। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपित ने बताया कि आठ जुलाई को दोपहर करीबन 2.30 बजे जागेश्वर जांगडे के साथ विवाद हुआ था।

जिसके बाद जागेश्वर जांगडे ने उसके साथ मारपीट कर गला दबाकर पानी में डुबोकर हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि राम अवतार का बेटा उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता था। पूर्व में उसका बेटा छेड़छाड़ के मामले में जेल जा चुका है। इसी बात पर विवाद होता रहता था। घटना के दिन उसी बात पर विवाद हुआ था।

RELATED POSTS

View all

view all