Raipur Crime : रायपुर में पति ने पत्नी पर चलाई गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार
December 15, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर : Raipur Crime : राजधानी के डीडीनगर थाना अंतर्गत गोलचौक के पास पति ने पत्नी पर गोली चला दी। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी पति पेशे से वकील बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके पास से पिस्टल को जब्त कर लिया है।
जानकारी मुताबिक, आरोपी वकील शुभंकर नदी 44 वर्ष का किसी बात को लेकर पत्नी काकुली नंदी उम्र 39 से विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने अपने पास रखी लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी पर गोली चला दी। इस घटना में महिला के हाथ मे दो गोली लगी। घटना के बाद महिला को खून से लथपथ हालत में अस्पताल लाया गया है।
RELATED POSTS
View all