Raipur Crime : रायपुर में दोस्त ने युवक को विवाद के बाद छत से दिया धक्का, निचे गिरने से आई गंभीर चोट, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
August 18, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। Raipur Crime : छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक युवक ने अपने ही दोस्त की जान ले ली। बताया जा रहा है कि बीती रात दोनों युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने युवक को छत से धक्का दे दिया। जिससे युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामला उरला थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात बिरगांव निवासी संतोष सोनी (36) की मोहल्ले के ही देवा विश्वकर्मा (32) से किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि उसने गुस्से में आकर संतोष को घर के छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। सिर, हाथ-पैर में गंभीर चोट आने के कारण संतोष की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी देवा को गिरफ्तार कर लिया है। उससे घटना के बारे में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
RELATED POSTS
View all