Raipur Crime : दिनदहाड़े रायपुर में चाकूबाजी की वारदात, गांजा लेने से मना करने पर ऑटो चालक को मारा चाक़ू, मौके से आरोपी फरार
June 18, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Raipur Crime : राजधानी रायपुर में लगातार चाक़ूबाजी की घटना सामने आ रही है। गांजा लेने से मना करने पर ऑटो चालाक पर आरोपी ने चाक़ू से ताबड़तोड़ वार किए है। जिससे ऑटो चालक बुरी तहस से घायल हो गया है। पकड़ाने के डर से आरोपी मौके से तुरंत फरार हो चुका है।
पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां आरोपी ने ऑटो चालक को गांजा लेने के लिए भेजा था। लेकिन ऑटो चालक ने आरोपी को मना कर दिया। जिससे आरओई को ग़ुस्सा आ गया और ऑटो चालाक पर चाक़ू से हमला कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
https://www.instagram.com/p/CtoVc9dLGbG/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==
धड़ल्ले से बिक रहा गांजा
राजधानी के कई इलाकों में गांजे की बिक्री हो रही है। कालीबाड़ी चौक, लाखे नगर चौक जैसे कई जगह पर गांजे की बिक्री की खबर अब अखबारों के फ्रंट पेज पर है। लेकिन तस्करी के अलावा पूरी तरह से बिक्री पर नियंत्रण नहीं लग पाया है। अधिक जानकारी के लिए कबीर नगर थाना से जब livekhabar 24×7 ने बात करना चाहा तो 1 बार आवाज नहीं आ रही, बोल कर फोन रख दिया गया, फिर फोन नहीं उठाया।
RELATED POSTS
View all