Raipur Crime : राजधानी में देर रात मर्डर, पुरानी रंजिश के चलते युवक को उतारा मौत के घाट
November 21, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Raipur Crime : राजधानी में फिर एक युवक की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते दिनेश कुमार नामक युवक को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया है। जहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के मठपुरैना इलाके का है।
टिकरापारा थाना पुलिस से ने बताया कि मठपुरैना क्षेत्र में दिनेश कुमार उर्फ बब्बा का पुराने बदमाशों के देर रात विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपितों ने हाथ-मुक्के से पिटाई कर दी। इससे उसके शरीर में गंभीर चोट आई। वह वहीं बेहोश होकर गिर गया। घटना की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल को अस्पताल भेजा गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक दिनेश कुमार क्षेत्र के निगरानी बदमाश है। उसके खिलाफ राजधानी के अलग-अलग थानों में सात से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वहीं हत्या के आरोपित भी आदतन अपराधी हैं। उसके भी खिलाफ मामले चल रहे हैं।
RELATED POSTS
View all