Live Khabar 24x7

Raipur Crime : राजधानी में अवैध रूप से बेच रहे थे शराब, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

December 20, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। Raipur Crime : पुलिस ने पलौद और सरीखेड़ी में अवैध रूप से शराब बेचते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मंदिर हसौद पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम पलौद स्थित पानी टंकी के पास एक व्यक्ति अपने पास अवैध रूप से शराब की बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम तोषक कुमार भारती निवासी मंदिर हसौद रायपुर का होना बताया।

पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में देशी शराब रखा होना पाया । शराब रखने के संबंध में तोषक कुमार भारती से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी तोषक कुमार भारती को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखी 27 पौवा देशी शराब को जब्त किया। जिसकी कीमत 3000 रुपए के करीब बताई जा रही है। आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 709/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

वहीं ग्राम सेरीखेडी स्थित रेल्वे पटरी के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी राधेश्याम जांगडे़ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 32 पौवा देशी शराब कीमती लगभग 3500 रुपए जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 708/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
01. तोषक कुमार भारती पिता शिवकुमार भारती उम्र 23 साल निवासी ग्राम पलौद पानी टंकी के पास थाना मंदिर हसौद रायपुर।
02. राधेश्याम जागडे़ पिता स्व. राजाराम जागडे़ उम्र 37 साल निवासी सेरीखेडी रावाभाठा मंदिर हसौद रायपुर।

RELATED POSTS

View all

view all