Live Khabar 24x7

Raipur Crime : रायपुर के होटल मल्टीस्टार में पुलिस ने दी दबिश, ग्राहक तलाशते दो अन्तर्राज्यीय हेरोइन स्मगलर गिरफ्तार, 1.15 लाख का हीरोइन जब्त

June 15, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Raipur Crime : राजधानी रायपुर के मल्टीस्टार होटल से दो अंतर्राज्यीय हीरोइन स्मगलर गिरफ्तार किए गए है। रायपुर पुलिस ने आज सूचना पर टाटीबंध चौंक के पास होटल मल्टीस्टार में दबिश दी। इस दौरान रूम नंबर 101 में ठहरे हुए दो व्यक्ति से पूछताछ की। तलाशी लेने पर स्मगलर के पेंट के जेब से मोबाइल चार्जर मिला। जिसमें हिरोईन रखा हुआ पाया गया।

एक आरोपी 26 वर्षीय निशान सिंह तरनतारन पंजाब और दूसरा धर्मेन्द्र सिंह उर्फ साबी उम्र 40 वर्ष जो कि अमृतसर का है, वह फिलहाल एम आई जी 74/75 वीर सावरकर नगर हीरपुर कबीर नगर में किराए से रहता है।

जप्तीमाल का विवरण

(01) हीरोईन (चिटटा ) कुल वजनी 23 ग्राम किमती करीबन 1,15,000 रूपये

02.एक नग मोबाईल चार्जर

03.दो नग मोबाईल फोन

04.नगदी रकम 5000 रूपये

05.एक नग इलेक्ट्रानिक तराजु छोटा वाला पुरानी बैटरी वाला

 

RELATED POSTS

View all

view all