Raipur Crime : पत्नी से छेड़छाड़ करने वाले शख्स को पति ने उतारा मौत के घाट, पत्नी ने भी दिया साथ! पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
August 23, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। Raipur Crime : राजधानी के धरसींवा थाना क्षेत्र के धनेली स्थित पेपर मिल में हुए हत्या केस को पुलिस ने सुलझा लिया है। मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में युवक की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना से पेपर मिल में हड़कंप मच गया। इस घटना में शामिल दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Read More : Raipur Crime : रायपुर में दोस्त ने युवक को विवाद के बाद छत से दिया धक्का, निचे गिरने से आई गंभीर चोट, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बता दें कि आरोपी मानिक राम मरावी और मृतक लक्ष्मण पड़ोसी थे। घटना के दिन, देर रात लक्ष्मण आरोपी की पत्नी आशा बाई मरावी के साथ छेड़छाड़ करने के इरादे से उनके घर में घुसा। जब इस बात की जानकारी मानिक राम को हुई, तो वह आक्रोशित हो गया। उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर लक्ष्मण पर रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। धरसींवा पुलिस ने हत्या के इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, आरोपी पति-पत्नी पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है।
RELATED POSTS
View all