Live Khabar 24x7

Raipur Crime : प्रतिबंधित नशीली टैबलेट खपाने ग्राहक तलाशते युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 1440 नग स्पासमों किया जब्त

November 24, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। Raipur Crime : राजधानी में प्रतिबंधित नशीली टैबलेट के साथ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को बड़ी मात्रा में आरोपी के पास बैन नशीली टैबलेट बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ धारा 22(सी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को शुक्रवार मोवा स्थित ओवरब्रिज के निचे सांई चबूतरा पर प्रतिबंधित नशीली टैबलेट रखने और खपाने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस की संयुक्त टीमने मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम समीर उर्फ गुड्डू नायक निवासी सड्डू विधानसभा रायपुर का होना बताया। आरोपी के पास रखे थैले की तलाशी लेने पर स्पासमों नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया। उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने/बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।

जिस पर आरोपी समीर उर्फ गुड्डू नायक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1440 नग स्पासमों प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जुमला कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना पण्डरी में अपराध क्रमांक 378/2023 धारा 22(सी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
आरोपी समीर पूर्व में चोरी के आरोप में जेल जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपी

समीर उर्फ गुड्डु नायक पिता कालिया नायक उम्र 21 वर्ष निवासी बी.एस.यू.पी.कॉलोनी खालबाडा सड्डू थाना विधानसभा रायपुर।

 

RELATED POSTS

View all

view all