Live Khabar 24x7

रायपुर : ग्रास मेमोरियल मैदान में दावते-ए-रोजा इफ्तार का आयोजन, अदा की गई नमाज, महापौर एजाज ढेबर बोले – छत्तीसगढ़ शांति का टापू

April 4, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। राजधानी के ग्रास मेमोरियल मैदान में आज यानी गुरुवार को दावते ए-रोजा का आयोजन किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे। बड़ी संख्या में लोगों ने एकसाथ नमाज अदा की और दुआ मांगी। इस मौके पर रायपुर के महापौर एजाज ढेबर भी आयोजन में शामिल हुए। महापौर ढेबर ने कहा कि छत्तीसगढ़ शांति का टापू है। उन्होंने अमन चैन की दुआ मांगी।

बता दें कि इस्लाम में रमजान को बहुत ही पाक और इबादत का महीना माना जाता है, जोकि बरकत और नेमत से भरपूर है। 11 मार्च को माह-ए-रमजान की शुरुआत हुई थी और अब रमजान खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं। इसके बाद ईद-उल-फितर (Eid 2024) मनाई जाएगी।

RELATED POSTS

View all

view all