Live Khabar 24x7

Raipur : हंगामे के बीच सामान्य सभा की बैठक स्थगित, BJP पार्षदों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठकर किया प्रदर्शन

August 11, 2023 | by livekhabar24x7.com

Raipur : आज रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक आयोजित हुई। लेकिन हंगामे के बाद सभा को स्थगित कर दिया गया हैं। दरअसल कांवर लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे भाजपा पार्षदों ने रायपुर के बदहाल सड़क और जल भराव को लेकर जमकर हंगामा किया। जिसके बाद सामान्य सभा को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया हैं।

सामान्य सभा स्थगित होने के बाद भाजपा पार्षदों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठकर प्रदर्शन करते हुए निगम महापौर और सभापति पर चर्चा से भागने का आरोप भी लगाया। वहीं नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे ने भाजपा पार्षदों के प्रदर्शन को शर्मनाक करार देते कहा कि उन्होंने गलत आचरण किया है। हमने आग्रह किया कि सवैंधानिक रूप से मांग करे। सदन समस्या के समाधान के लिए होता है, लेकिन भाजपा पार्षदों ने सदन में हंगामा किया गया।

वहीं नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार का जवाब देने में असमर्थ हैं, इसलिए सभा स्थगित की। उन्होंने कहा कि 4 महीने बाद सभा आयोजित की गई थी। महापौर संगठन के काम में जाना चाहते थे, इसलिए सभा को स्थगित किया।

RELATED POSTS

View all

view all