Live Khabar 24x7

Raipur : रायपुर रेलवे स्टेशन के लिफ्ट में फसे कई यात्री, मचा हड़कंप

August 6, 2024 | by Nitesh Sharma

raipur

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

Raipur : राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पर एक पर लगे लिफ्ट में कुछ लोग फंस गए, जिससे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। फंसे हुए लोगों को दरवाजा तोड़कर सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Read More : Raipur : आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने ली बीपीओ केन्द्र की गतिविधियों की जानकारी

जानकारी के अनुसार दूसरे प्लेटफार्म से जब ओवरब्रिज क्रॉस कर यात्री प्लेटफार्म नंबर एक पर आ रहे थे, इसी दौरान अचानक, लिफ्ट के रुक जाने से उसमें सवार लोगों में घबराहट फैल गई। लिफ्ट में एक बच्‍चा सहित पांच लोग सवार थे।

तुरंत इस घटना की जानकारी स्‍टेशन अधीक्षक को दी गई। स्टेशन प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत राहत कार्य शुरू किया और लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला।

RELATED POSTS

View all

view all