Live Khabar 24x7

Raipur : इस्तीफे पर बोले महापौर एजाज ढेबर, कांग्रेस पार्षदों पर पूरा भरोसा, भाजपाई बांट रहे ख्याली पुलाव…

December 6, 2023 | by livekhabar24x7.com

Raipur : राजधानी रायपुर में कल भारी हलचल देखने को मिली। एक ओर बुलडोजर की कार्रवाई देखने को मिली तो दूसरी ओर महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर भाजपा के पार्षद दल ने बैठक रखी। बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने महापौर ढेबर से इस्तीफे की भी मांग की। वहीं महापौर एजाज ढेबर ने देर शाम प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया।

Read More : Raipur News : छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद एक्शन मोड में रायपुर पुलिस, कानून व्यवस्था नियंत्रित करने ताबड़तोड़ चेकिंग जारी

महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि भाजपा वाले अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जबरदस्ती माहौल बना रहे हैं। जबकि हमारे 39 पार्षद एकजुट हैं और हम पूर्ण बहुमत में हैं। जहां तक बात है प्रस्ताव को लाने कि तो भाजपा के कहने भर से यह अविश्वास प्रस्ताव नहीं आएगा। इसके भी कुछ नियम कायदे होते हैं। तो आप मान सकते हैं कि इस प्रस्ताव के नाम पर भाजपा वाले ख्याली पुलाव बांट रहे हैं और खा रहे हैं।

भाजपा के कई पार्षद खुद मेरे संपर्क में हैं और हमारी निगम सरकार को अपना समर्थन देने के लिए तैयार हैं तो किस मुंह से भाजपा वाले अविश्वास प्रस्ताव की बात कर रहे हैं। हां एक महत्वपूर्ण बात आप सबको बताना चाहूंगा कि निगम के एक वरिष्ठ भाजपा पार्षद का जाति प्रमाण पत्र फर्जी है, समय आने पर उसका खुलासा करूंगा और जल्द ही एक उपचुनाव शहर में होगा।

RELATED POSTS

View all

view all