Raipur Murder Case : मरीन ड्राइव पर हत्या मामले में क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Spread the love

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। Raipur Murder Case : राजधानी के तेलीबांधा तालाब में युवक की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सूरज, हरीश और रोहित बताए जा रहे हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद मोपेड से फरार हो रहे तीनों आरोपी सड़क पर लगे ITMS सिस्टम के कैमरे में कैद हो गए, जिसका वीडियो सामने आया था।

Read More : Murder Case : दरोगा हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, 10 दिनों से पुलिस को दे रहा था चकमा

बता दें कि मृतक की पहचान अंबिकापुर निवासी ईश्वर राजवाड़े के रूप में हुई है, जो अंबिकापुर कलेक्ट्रेट में ड्राइवर के पद पर कार्यरत था। वह एक अधिकारी को शासकीय कार्य से रायपुर लेकर आया था। तड़के सुबह करीब 4 बजे ईश्वर राजवाड़े तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव) टहलने गया। इस दौरान तीन अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने उसे घेर लिया और मोबाइल लूटने की कोशिश की। जिसके बाद आरोपियों और ईश्वर के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे ईश्वर की मौके पर ही मौत हो गई।

गिरफ्तार आरोपी

01. रोहित बघेल पिता शल्लू बघेल निवासी गांधीनगर थाना सिविल लाईन रायपुर।

02. सूरज उर्फ खिड़की निवासी गांधीनगर थाना सिविल लाईन रायपुर।

03़. हरीश बघेल निवासी गांधीनगर थाना सिविल लाईन रायपुर।


Spread the love