Raipur News : तालाब में डूबकर 2 सगे भाइयों की मौत, इलाके में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस
June 8, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Raipur News : राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है। उरला इलाके के लटर्रा तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई है। ग्रसामीणों की सुचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों के शवों को तालाब से बरामद कर लिया है। घटना के सामने आने के बाद से इलाजे में मातम पसर गया है।
पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृत बच्चों की पहचान आयुष यादव 6 साल और आदर्श यादव 4 साल के रूप में हुई है। आज सुबह लगभग 7-8 बजे से दोनों बच्चे घर में नहीं थे। परिजन आसपास में पता-तलाश कर रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। जिसके बाद आज दोपहर डेढ़ बजे के आस-पास उनके घर के पास तालाब में बच्चों की लाश को बरामद किया गया। दोनों बच्चे सगे भाई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
RELATED POSTS
View all