Live Khabar 24x7

Raipur News : फ़ूड पॉइजनिंग से 20 गायों की मौत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्रशासन ने की मुआवजा की घोषणा

September 4, 2023 | by livekhabar24x7.com

Raipur News

 

रायपुर। Raipur News : नया रायपुर में हुए राजिव युवा मितान कार्यक्रम में बड़ी लापरवाही की घटना सामने आई है। फ़ूड पॉइजनिंग के चलते 20 गायों की मौत हो गई है। जिससे ग्रामीणों और गाय मालिकों काफी आक्रोशित है। वहीं मुआवजे की मांग कर रहे है। इस बीच जिला प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि व्यस्क गाय का 37,000 रूपए और बछड़े का ₹20,000 मुआवजा दिया जाएगा। बता दें कि खराब खाना खाकर 30 से ज्यादा गायों की मौत हो गई। वहीं, 100 बीमार बताई जा रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में कार्यक्रम के लिए पहुंचे लोगों ने खाने को कचरे के ढेर में फेक दिया गया। खुले में पड़े इन फ़ूड पैकेट्स को खाने की वजह से 20 मवेशियों की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने नवा रायपुर मेला स्थल में धरना प्रदर्शन किया जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और मवेशियों की मौत पर उनके मालिकों को प्रति गाय 37 हज़ार और बछड़ों पर 20 हज़ार का मुआवज़ा देने का एलान किया हैं।

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का कहना है कि, खुले में पड़े खाने के पैकेट्स का खाना खाने से 20 गायों की मौत हो गई। राजीव युवा मितान क्लब को एक अरब तीस करोड़ दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि , कांग्रेसियों को गौ माता का श्राप लगेगा।

वहीं दूसरी ओर इस मामले में मंत्री कवासी लखमा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा ​कि, मुझे तो इस बात की जानकारी मीडिया से मिली है। क्या सही क्या गलत उसका पता लगाएंगे, जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।

 

RELATED POSTS

View all

view all