RAIPUR NEWS : चार किलो गांजा के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
April 10, 2023 | by livekhabar24x7.com

RAIPUR NEWS : राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र से बड़ी घटना सामने आ रही है.यहाँ एक महिला व 3 पुरुष को 4 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है. एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना मिली थी. जिस पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. रेलवे कॉलोनी स्थित काली माई मंदिर के पास कुछ व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखें हैं. तथा बिक्री कर रहे हैं.
RAIPUR NEWS : मुखबीर की सुचना पर आरोपियों को चिन्हित कर पकड़ने में सफलता मिली है.पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम दशमनिया बाई, बसंत राम खाण्डेकर, राहुल नायक एवं ब्रम्हा नायक होना बताया। टीम की सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा पाया गया। जिस पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 किलोग्राम गांजा तथा बिक्री रकम जुमला कीमती लगभग 42,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 136/23 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
RELATED POSTS
View all