Live Khabar 24x7

Raipur News : फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर CM के खिलाफ अश्लील टिपण्णी, पुलिस ने किया केस दर्ज

August 10, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। Raipur News : मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी करने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि फेसबुक पर आरोपी फर्जी आईडी बनाकर मुख्यमंत्री के खिलाफ गाली गलोच इस्तेमाल कर रहा था। जिसके बाद प्रार्थी विनोद कश्यप द्वारा रात 9 : 30 बजे सिविल लाइन थाना में शिकायत की।

मामलें में महादेव घाट डी डी नगर निवासी विनोद कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। समीर साहू नाम के युवक ने फेसबुक वॉल पर सीएम के नाम पर गाली गलौज के साथ अश्लील कंटेंट पोस्ट किया था। पुलिस ने धारा 294,504 का जुर्म दर्ज कर साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है।

RELATED POSTS

View all

view all