Raipur News : अधिकारी की पत्नी ने किया सुसाइड, मोवा ब्रिज से ट्रेन के आगे लगाई छलांग, जांच में जुटी पुलिस
July 30, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Raipur News : राजधानी रायपुर में रविवार को अधिकारी की पत्नी के सुसाइड (Suicide) का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद पत्नी ने ब्रिज से ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके में पंडरी थाना पुलिस पहुंची। जिसके शव को बरामद कर पुलिस मामलें की जांच में जुट गई हैं।
Read More : Raipur Crime : सरकारी नौकरी का झांसा देकर की 9.5 लाख रुपए की ठगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Raipur News : मिली जानकारी अनुसार, विधानसभा के महालेखाकार कार्यालय में अधिकारी दीपक मीणा की पत्नी शारदा मीणा ने आत्महत्या कर ली है। बता दें कि मृतक का पति महालेखाकार कार्यालय सहायक लेखा अधिकारी के पद पर पदस्थ है।
बताया जा रहा है कि महिला का पति किसी काम से मुंबई गया था। वहां से लौटते ही वो कार लेकर सीधे घूमने चला गया और रात को 1 बजे वापस लौटा। इससे उसकी पत्नी गुस्से में थी।
रात को देर से लौटने पर पत्नी ने ग़ुस्से में पति के लिए गेट नहीं खोला। वहीं करीब 3 बजे रात को पत्नी ने दरवाजा खोला और सुबह 5 बजे करीब रेल पटरी के नीचे आकर जान दे दी। सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को दोनों के बीच में किसी बात को लेकर बड़ा विवाद हुआ था।
RELATED POSTS
View all