Raipur News : खुटेरी बांध में डूबे तीन छात्र, दो के शव निकाले गए बाहर, SDRF की टीम मौके पर मौजूद
February 8, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर : Raipur News : राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। खुटेरी बांध में तीन छात्र की डूबने से मौत हो गई है। क्षेत्र में घटना से हड़कंप मच गया है। मौके से दो छात्र के शव बाहर निकाल लिए गए हैं। घटनास्थल पर एसडीआरएफ की टीम मौजूद है। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, तीनों लड़के कलिंगा यूनिवर्सिटी नया रायपुर के है, जो की घूमने आए थे, दो लड़कों आदित्य कुमार वर्मा और सुधांशु का शव बरामद हो चुका है, तीसरा आदित्य झा है जिसकी तलाश जारी है। मौके पर पहुंची थाना मंदिर हसौद पुलिस मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लेकर जाँच में जुट गई है।

RELATED POSTS
View all