Raipur : अशोका बिरयानी के मटर पालक में मिला मांस का टुकड़ा, मचा बवाल…

Spread the love

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

Raipur : राजधानी रायपुर के मोहबा बाजार स्थित अशोका बिरियानी रेस्टोरेंट में बवाल हुआ हैं। यहां पालक सब्जी में मांस का टुकड़ा मिला है। वेज फूड में मांस निकलने बाद बवाल मच गया हैं। स्थित ब्रांच में दो युवकों ने लंच में वेज फूड ऑर्डर किया था। उनका कहना है कि, इसकी शिकायत की गई तो युवकों की प्लेट हटा दी गई। अशोका बिरियानी के ब्रांच मैनेजर ने इन आरोपों को नकार दिया है। साथ ही दावा किया कि मांस का टुकड़ा उनके किचन से नहीं आया है।

Read More : Big Breaking : छत्तीसगढ़ में लागू होगी राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, अब वार्षिक नही… सेमेस्टर सिस्टम से होगी पढ़ाई

दरअसल, दुर्ग के रहने वाले टिकेंद्र कुमार और केसरीनंदन साहू ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर एक बजे के करीब वो एम्स अस्पताल आए हुए थे। इस दौरान भूख लगी तो वह खाना खाने महोबाबाजार ओवर ब्रिज के नीचे स्थित अशोका बिरियानी के ब्रांच में पहुंचे। जहां उन्होंने वेज पुलाव, रोटी और पालक मटर की सब्जी ऑर्डर की। खाना खाने के दौरान थाली में पालक की सब्जी के बीच उन्हें मांस का टुकड़ा दिखा।


Spread the love