Live Khabar 24x7

RAIPUR : रायपुर पुलिस ने जारी किया वर्ष 2023 में घटित अपराधों का आकड़ा, जानें किन-किन मामलों में हुई कार्यवाही…

January 3, 2024 | by livekhabar24x7.com

रायपुर (RAIPUR) पुलिस ने साल 2023 में घटित अपराधों और उनके निराकरण का आकड़ा जारी किया है। इस आकड़े में चाकूबाजी, अवैध नशीली पदार्थ, सड़क दुर्घटना, आर्म्स एक्ट सहित कई तरह की कार्यवाहियों के मामले शामिल है। आकड़ों में 2022 की तुलना में ग्राफ में कमी नजर आ रही है हालाँकि कई मामले अभी भी पेंडिंग है।

Read More : Raipur Crime : बस स्टैंड के गार्डन में बैठकर ऑनलाइन सट्टा हो रहा था संचालित, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • 2023 में हत्या के 63 प्रकरण दर्ज किये गये, जिसमें 58 प्रकरणों में कुल 124 हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। वर्ष 2022 में हत्या के 75 मामले दर्ज हुए थे। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में वर्ष 2023 में हत्या के मामलों में 16 प्रतिशत की कमी आई है।
  • 2023 में हत्या के प्रयास के 90 मामलों में से 80 प्रकरणों में कुल 217 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। वर्ष 2022 में हत्या के प्रयास के 124 प्रकरण दर्ज हुए थे। गत वर्ष की तुलना में वर्ष 2023 में हत्या के प्रयास के मामलों में 27.41 प्रतिशत की कमी आई है।
  • 2023 मे दुष्कर्म के 214 मामले दर्ज हुए हैं। गत वर्ष 266 मामलें दर्ज किये गये थे। वर्ष 2023 में दुष्कर्म के मामलों में वर्ष 2022 की तुलना में 19.55 प्रतिशत की कमी आई है।
  • 2023 में शीलभंग के 157 प्रकरण दर्ज हुए है। गत वर्ष 170 मामले दर्ज किये गये थे। गत वर्ष की तुलना में वर्ष 2023 में शीलभंग के मामलों में 7.64 प्रतिशत की कमी आई है।
  • वर्ष 2023 में उपेक्षापूर्ण कार्य से मृत्यु के 547 मामले दर्ज किये गये है, जबकि गत वर्ष कुल 626 मामले दर्ज किये गये थे। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में वर्ष 2023 में उपेक्षापूर्ण कार्य से मृत्यु के मामलों में 12.61 प्रतिशत की कमी आई है।

सम्पूर्ण आंकड़े देखने के लिए यहां क्लिक करें : आंकड़ो की जुबानी, रायपुर पुलिस 2023.

RELATED POSTS

View all

view all