Raipur Protest : गौ तस्करी के खिलाफ प्रदर्शन, नलघर चौक पर जुटे साधु-संतों के साथ हजारों कार्यकर्ता
June 26, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। Raipur Protest : छत्तीसगढ़ के आरंग में हुई मॉब लॉन्चिंग केस में गिरफ्तारी के बाद राजधानी में बड़ी संख्या में साधु-संत सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे है। साथ ही सैंकड़ों बजरंग दल कार्यकर्ता जेल भरों आंदोलन के लिए सिटी कोतवाली थाने का घेराव किया। बड़ी संख्या में नलघर चौंक पर प्रदर्शन किया। करीब दोपहर तीन बजे से सड़कों पर हंगमा जारी है।
बताया जा रहा है कि चित्रकूट से राजीव लोचन महाराज, सर्वेश्वर दास महाराज और आचार्य वेद प्रकाश समेत करीब 5 हजार बजरंग दल कार्यकर्ता गिरफ्तारी देने पहुंचे हैं। आंदोलन के दौरान बड़ा बवाल न हो इसलिए पुलिस भी एहतियात बरत रही है। रायपुर शहर के 4 ASP, 10 CSP, DSP और 15 से 20 थाना प्रभारी मौके पर मौजूद हैं।
दरअसल, छत्तीसगढ़ में गौ-तस्करी के शक में तीन लोगों की हत्या के मामले में अब भाजपा नेता की गिरफ्तारी को लेकर विवाद शुरु हो गया है। इस हत्याकांड में पुलिस अभी तक दो लोगों को गिरफ्तार कर पाई है। गौरतलब है कि सात जून को ट्रक में भैंस ले कर जा रहे सहारनपुर के व्यापारी चांद मिया और गुड्डू ख़ान की भीड़ के हमले में मौत हो गई थी। इस हमले में घायल सद्दाम कुरैशी की दस दिन बाद अस्पताल में मौत हो गई।
बता दें कि इस मामले में घटना के पंद्रह दिन बाद पुलिस ने 23 साल का आरोपी हर्ष मिश्रा को दुर्ग में अपनी महिला मित्र के यहां से गिरफ्तार किया था। हर्ष मिश्रा रायपुर का रहने वाला है। इसके बाद रविवार को पुलिस ने महासमुंद के राजा अग्रवाल को गिरफ्तार किया। राजा अग्रवाल भाजपा का नेता है।
RELATED POSTS
View all