रायपुर प्रदर्शन : एमिटी यूनिवर्सिटी माठ ख़रोरा के दीक्षांत समारोह का NSUI ने किया विरोध
March 15, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। राजधानी रायपुर में आज यानी शुक्रवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एमिटी विश्विद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह का जमकर विरोध किया है। पं दीनदयाल ऑडिटोरियम में एमिटी यूनिवर्सिटी का दूसरा दीक्षांत समारोह किया गया। जिसमें 681 छात्र और छात्रों को डिग्री प्रदान की गई है।
NSUI रायपुर ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी ने विरोध करते हुए बताया कि एमिटी विश्विद्यालय ख़ुद को प्रदेश का नंबर – 1 का विश्विद्यालय बताती है, मगर वास्तविकता है कि यह प्रदेश का सबसे बड़ा अवैध वसूली का केंद्र है। विश्विद्यालय द्वारा यूजीसी, पीयूआरसी, एनसीटीई के नियमों का सरे आम उल्लंघन होने की शिकायत एनएसयूआई ने राजभवन एवं विनियामक आयोग पर भी की है। वहीं 100% प्लेसमेंट के वादे करने वाली इस विश्विद्यालय के 681 छात्रो के दीक्षांत समारोह में 200 छात्र/छात्राओ को भी विश्विद्यालय द्वारा प्लेसमेंट नहीं दिया गया है और विश्विद्यालय की गुणवत्ता पर सवाल तभी उठता है।
प्रशांत ने कहा कि जब विश्विद्यालय विगत 10 वर्षों से संचालित है किंतु अब तक विश्विद्यालय को NAAC की मूल्यांकन प्राप्त नहीं हुआ है। पीएचडी जैसे पाठ्यक्रमों में एमिटी द्वारा बाह्य परिवेक्षक लिया जाता है। जो पूर्णतः यूजीसी नियमविरूद्ध है, यह विश्विद्यालय आरक्षण के नियमानुसार एसटी/एससी/ओबीसी हेतु आरक्षित सीट के नियमों का भी सरे आम उल्लंघन करते नज़र आते है। जिसके विरोध में रायपुर एनएसयूआई ने दीक्षांत समारोह का फर्जी यूनिवर्सिटी मुर्दाबाद का पर्चा उड़ाकर विरोध किया और उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।
RELATED POSTS
View all