Live Khabar 24x7

रायपुरवासी कृपया ध्यान दें : 6 मार्च की शाम इन 30 जलागारों से नहीं होगा जलप्रदाय, देखें लिस्ट में कहीं आपका इलाका तो नहीं…

March 4, 2024 | by livekhabar24x7.com

Raipur News

 

रायपुर : नगर पालिक निगम रायपुर के कार्यपालन अभियंता फिल्टर प्लांट ने जानकारी देते हुए बताया कि इंटेकवेल के अंतर्गत 1400 एमएम व्यास की एचएस रॉ वाटर पाईप लाईन के लीकेज की मरम्मत के आवश्यक कार्य हेतु दिनांक 6 मार्च 2024 बुधवार को 14 घंटे का शटडाउन लिया जाना है।

उक्त मरम्मत कार्य के कारण 150 एमएलडी प्लांट से भरने वाली टंकियां भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डी डी नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेड़ा, बैरन बाजार नया, एवं देवेन्द्र नगर नया उक्त सम्बंधित क्षेत्रों के 30 जलागारों से दिनांक 6 मार्च 2024 को सुबह जलप्रदाय होने के पश्चात् शाम को जलप्रदाय नही होगा।

RELATED POSTS

View all

view all