Raipur Road Accident : नया रायपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने खड़ी ट्रक को मारी टक्कर, 3 घायल
June 23, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Raipur Road Accident : नया रायपुर धीरे धीरे हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। आए दिन नया रायपुर में रोड एक्सीडेंट में मरने की खबर सामने आती है। आज फिर तेज रफ्तार वाहन हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ़्तार कार ने खड़ी ट्रक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग इक्कठा हो गए और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

Raipur Road Accident : पूरा मामला मंदिर हसोड़ थाना क्षेत्र का है। यहां नवा रायपुर में खड़ी ट्रक को तेज रफ़्तार कार ने पीछे से ठोकर मार दी है। जिसमें 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए है। इस हादसे में कार का सामने वाला हिस्सा प पूरी तरह से क्षत्रिग्रस्त हो गया है।
RELATED POSTS
View all