RAIPUR : द ग्रेट रन छत्तीसगढ़ मैराथन के दौरान धावक की मौत, पुलिस कर रही जांच

Spread the love

 

RAIPUR : द ग्रेट रन छत्तीसगढ़ मैराथन के दौरान सारदा ग्रुप के सीनियर मैनेजर की मौत हो गई है। दौड़ के दौरान अचानक निचे गिर गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। पीएम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि मौत किस वजह से हुई है। मामला राखी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार रविवार को लेट्स रन छत्तीसगढ़ द्वारा द ग्रेट रन छत्तीसगढ़ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन नवा रायपुर में किया गया था। प्रतियोगिता में सारदा ग्रुप के सीनियर मैनेजर 46 साल के गजानंद इंगले टाटीबंध निवासी छह किलोमीटर दौड़ में हिस्सा लिए थे।

सुबह तकरीबन दौड़ के दौरान पीएचक्यू के पास वह अचानक से गिर गए। तत्काल वहां मौजूद अन्य धावकों ने उन्हें उठाने का प्रयास किया। इसके बाद वहां मौजूद पुलिस और एंबुलेंस पहुंच गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार मृतक गजानंद इंगले प्रतियोगिता में हिस्सा लेने नामांकन किया था। सुबह लगभग वह समय पर पहुंच गए थे। अलग-अलग वर्ग में दौड़ प्रतियोगिता थी। इंग्ले ने छह किलोमीटर दौड़ में हिस्सा लिया। कुछ दूर दौड़ने के बाद वह अचानक से रूक गए और वहीं जमीन पर गिर गए। इस बार धावकों के लिए 10 किमी, 21 किमी और 42 किमी और छह किमी दौड़ श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए 3.51 लाख रुपये से अधिक के नकद पुरस्कार रखा गया था।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *