Live Khabar 24x7

Raipur : इंडियन मीडिया जर्नलिस्ट यूनियन की बैठक में जुटे देश और प्रदेश के पत्रकार, नेशनल प्रेजिडेंट बाला भास्कर बोले लोकतंत्र में मीडिया की विशेष भूमिका

December 28, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। Raipur : राजधानी में देशभर के वरिष्‍ठ पत्रकार, इंडियन मीडिया जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा आयोजित सम्मलेन में शामिल होने के लिए पहुंचे। इंडियन मीडिया जर्नलिस्ट यूनियन देशभर के प्रगतिशील और वरिष्ठ पत्रकारों का एक विशेष संगठन है। इस यूनियन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक और प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन पुजारी पार्क में हुई।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश इकाईयो के द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए IMJU के नेशनल प्रेजिडेंट बाला भास्कर जी ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की विशेष भूमिका रहती है।

पत्रकार आलोचना के माध्यम से गलतियां सुधारने का अवसर प्रदान करते है, पत्रकार एक तरह से समाज को जागरूक करता है,समाज के लोगों को एक पत्रकार विभिन्न क्षेत्रों की जानकारियां देता है, जिससे गांव के लोग किसान एवं मजदूर वर्ग के लोग भी जानकारी पाकर अपने जीवन में आगे बढ़ पाते हैं और जीवन में कई कार्यों में आगे बढ़कर अपने जीवन को बेहतर करते हैं। वास्तव में पत्रकार हम सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने और लोगों में जागरूकता लाना है,अगर लोग जागरूक होंगे तो सरकार जागृत होगी और सरकार जब जागरूक होगी तो लोगों के लिए भी बहुत कुछ अच्छा करेगी। उन्होने कहा कि शासन-प्रशासन के संज्ञान में समय-समय पर कमियों को उजागर करें। वहीं अच्छाइयों की प्रशंसा भी जरूर करें। बाला भास्कर ने छत्तीसगढ़ IMJU पत्रकार का धन्यवाद भी दिया।

RELATED POSTS

View all

view all