Live Khabar 24x7

Raipur South By-Election : टिकट नहीं मिलने के बाद कांग्रेस नेता का सोशल मीडिया पर छलका दर्द, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

October 23, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। Raipur South By-Election : रायपुर दक्षिण के दंगल में कांग्रेस से टिकट नहीं पाने वाले दावेदारों का अब दर्द सोशल मीडिया पर छलका है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद अन्य दावेदारों की प्रतिक्रया सामने आई है। संभावित प्रत्याशियों की लिस्ट में प्रमोद दुबे और कन्हैया अग्रवाल का नाम शामिल था। ऐसे में अब दोनों के सोशल मीडिया पर नया पोस्ट चर्चा का विषय बन गई है। बता दें कि मंगलवार को कांग्रेस ने आकाश शर्मा को रायपुर दक्षिण से अपना प्रत्याशी घोषित किया।

कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे ने लिखा- न पाने की चिंता, न खोने का गम है, जिंदगी का सफर अब सुहाना सफर है।

tweet

कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने लिखा- द्वंद्व कहां तक पाला जाए, युद्ध कहां तक टाला जाए, तू भी है राणा का वंशज, फेंक जहां तक भाला जाए।

tweet

RELATED POSTS

View all

view all