रायपुर दक्षिण उपचुनाव : भाजपा में जश्न का माहौल, 13वें राउंड के बाद सुनील सोनी 28,220 वोटों से आगे, कांग्रेस को 29,597 वोट
November 23, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण उपचुनाव में 13वें राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। सुनील सोनी 28,220 वोटों से लीड बनाए हुए हैं। भाजपा को 57,817 वोट और कांग्रेस को 29,597 वोट मिले हैं। इससे पहले 12वें राउंड में भाजपा को 53,382 और कांग्रेस को 26,852 वोट मिले थे। महापौर एजाज ढेबर और प्रमोद दुबे के वार्ड में भी भाजपा आगे चल रही है। बीजेपी में जहां जश्न का माहौल है वहीं कांग्रेस भवन में सन्नाटा है।
तस्वीर पहले राउंड से ही साफ हो गई है। सुनील सोनी निर्णायक बढ़त की तरफ बढ़ रहे हैं। बिल्कुल टक्कर की स्थिति नहीं दिख रही। हर राउंड में भाजपा आगे है। वहीं आकाश शर्मा एक भी राउंड में आगे नहीं रहे।
RELATED POSTS
View all