Live Khabar 24x7

Raipur South By Election : रायपुर दक्षिण उपचुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान, 3.30 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस में होगी घोषणा

October 15, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। Raipur South By Election : छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण की विधानसभा सीट बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद रिक्त है। अब चुनाव आयोग की यहां उपचुनाव कराने की तैयारी है। ऐसे में चुनाव आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ रायपुर दक्षिण उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकती है। इलेक्शन कमीशन की दोपहर 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस है।

जहां भाजपा ने रविवार देर रात कुशाभाऊ ठाकरे में परिसर में बैठक की थी। इस बैठक में दक्षिण विधानसभा से 8 बार विधायक रहे और अब सांसद बन चुके बृजमोहन अग्रवाल भी शामिल थे। वहीं दक्षिण सीट से कांग्रेस के करीब दर्जन भर नेता दावेदारी कर रहे हैं, लेकिन प्रत्याशी के लिए दो नाम प्रमोद दुबे और कन्हैया अग्रवाल की चर्चा सबसे ज्यादा है।

RELATED POSTS

View all

view all