Live Khabar 24x7

Raipur : जिस घर डे भवन में स्वामी विवेकानंद ने गुजारा बचपन, वो स्मृति भवन में रूप में होगा विकसित, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की घोषणा

January 12, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

Raipur : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने राजधानी रायपुर के बुढ़ापारा स्थित ’डे भवन’ को स्वामी विवेकानंद की स्मृति भवन के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है।उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव कार्यक्रम के जरिए स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से जुड़ी खास बातों को युवाओं को बताई। साथ ही देश के विकास में युवाओं की भागीदारी की अहमियत बताई और उन्होंने युवाओं को उनके लिए बनाई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

वरिष्ठ विधायक और मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, स्वामी विवेकानन्द ने पूरे विश्व में सनातन और भारत का झंडा बुलंद किया। वे युवाओं के साथ ही सभी भारतीयों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। वे हमारी गौरवशाली परंपरा के अमूल्य विरासत हैं। युवा देश की विरासत से जुड़कर अपने अंदर गौरव और स्वाभिमान की भावना जगा सकते है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलकर ही विकसित भारत का निर्माण होगा।

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द 14 वर्ष की आयु में रायपुर आए थे । यहां उन्होंने 2 साल से ज्यादा का समय बिताया। इस दौरान वो बूढ़ा पारा के पास डे भवन में रहते थे। और बूढ़ा तालाब में स्नान करते थे। इस धरोहर को हम संजो कर रखना चाहते हैं।

RELATED POSTS

View all

view all