Live Khabar 24x7

Raipur : नवा सुरुज कवि सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कुमार विश्वास और पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे की पंक्तियों से झूम उठा स्टेडियम

December 27, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

Raipur : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित नवा सुरुज कवि सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी और बलिदानी वीर साहिबजादों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव सहित सभी अतिथियों ने कवि सम्मेलन का आनंद लिया। देश के प्रख्यात कवि पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे और डॉ कुमार विश्वास की पंक्तियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कवियों की वीर, श्रृंगार और हास्य रस की कविताओं से पूरा स्टेडियम झूम उठा। कवि सम्मेलन में मनवीर मधुर, गोविंद राठी, सपना शर्मा ने अपनी मौलिक रचनाओं का वाचन किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा, केबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, ओ पी चौधरी, विधायक अनुज शर्मा, विधायक खुशवंत साहेब, विधायक अजय चंद्राकर, विधायक धरम लाल कौशिक भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

देशकर मीडिया ग्रुप रहा आउटडोर मीडिया पार्टनर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

नवा सुरुज कवि सम्मलेन कार्यक्रम का भव्य रूप से आयोजन किया गया। पहुंचे सभी दर्शकों ने कविता की शाम का खूब लुफ्त उठाया। इस कार्यक्रम में देशकर मीडिया ग्रुप, आउटडोर मीडिया पार्टनर रहा।

RELATED POSTS

View all

view all