Live Khabar 24x7

Raipur : तेलीबांधा तालाब में युवती की लाश मिलने से मचा हड़कंप, एम्स अस्पताल में थी नर्सिंग स्टाफ, जांच में जुटी पुलिस

November 26, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

Raipur : राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब में रविवार सुबह हड़कंप मच गया। सुबह युवती की लाश मिली है। जिससे मॉर्निंग वॉक करने आए लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामलें की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत का कारण साफ़ नहीं हो पाया है।

मिली जानकारी मुताबिक, मरीन ड्राइव में मार्निंग वॉक करने पहुंचे लोगों ने युवती की लाश देखकर इसकी सूचना पर पुलिस को दी। युवती रायपुर के एम्स अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ थी‌। युवती का नाम दीक्षा चौहान बताया जा रहा है। मृतक युवती देहरादून की रहने वाली है। 2021 से एम्स अस्पताल में काम कर रही है।

तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव) में सुबह के वक़्त सैर करने आये लोगों ने एक युवती की लाश देखी। जिसके बाद लोगो ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मौत का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

RELATED POSTS

View all

view all