Live Khabar 24x7

Raipur : बड़े कांड करने की दी थी धमकी, पुलिस ने चारों का निकाला जुलुस

February 6, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

Raipur : राजधानी पुलिस ने सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जुलुस निकाला है। इंस्टाग्राम पर लाइव आकर रायपुर के चार लड़के खुद को शहर का बदमाश बताते है। साथ ही चाकू हांथ में लेकर कहते हुए नजर आते है कि हम बड़ा कांड करेंगे। जब यह वीडियो पुलिस के पास पहुंची तो एक्शन लिया गया। जुलुस निकला और कान पकड़कर माफी भी मंगवाई।

बता दें कि, चाकू लहराने के मामले में पुलिस ने सोहेल उर्फ सूफी, अजहर खान उर्फ अज्जू, शेख शाहरुख समेत पंकज असवानी को गिरफ्तार किया है। चारों गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। आजाद चौक थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार करने की कार्रवाई की है।

RELATED POSTS

View all

view all