Rajasthan Cabinet : राजस्थान में मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, जानें कौन-कौन बने मंत्री, देखें लिस्ट
December 30, 2023 | by livekhabar24x7.com
जयपुर। Rajasthan Cabinet : आखिरकार लंबे इंतजार के बाद राजस्थान के भजनलाल शर्मा कैबिनेट का आज विस्तार किया गया। राजधानी जयपुर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें 12 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। इसके अलावा पांच मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पांच राज्यमंत्री बनाए गए हैं।
Read More : Surajpur : मिनी ट्रक और पिकअप में लोड 100 क्विंटल अवैध धान पर तहसीलदार की बड़ी कार्रवाई
इन 12 मंत्रियों को कैबिनेट में मिली जगह
भजनलाल की कैबिनेट में वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीणा और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर को जगह मिली। वहीं, आदिवासी समाज से आने वाले बाबू लाल खराड़ी ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वह उदयपुर जिले के झाड़ोल सीट से चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। इनके अलावा मदन दिलावर (एससी), जोगाराम पटेल (ओबीसी), सुरेश सिंह रावत (ओबीसी), अविनाश गहलोत (ओबीसी), ज़ोराराम कुमावत(ओबीसी), हेमंत मीणा (एसटी), कन्हैया लाल चौधरी (जाट) और सुमित गोदारा (जाट) को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
कैबिनेट मंत्री
1- किरोड़ीलाल मीना
2- गजेंद्र सिंह खींवसर
3- राज्यवर्धन सिंह राठौड़
4-बाबू लाल खराड़ी
5-मदन दिलावर
6-जोगा राम पटेल
7-सुरेश सिंह रावत
8- अविनाश गहलोत
9- जोड़ा राम कुमावत
10-हेमंत मीना
11-कन्हैया लाल चौधरी
12- सुमित गोदारा
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
13- संजय शर्मा
14- गौतम कुमार
15-झांवर सिंह खर्रा
16-सुरेंद्र पाल सिंह टीटी
17-हीरा लाल नागर
राज्य मंत्री
18-ओटा राम देवासी
19- मंजू बाघमार
20-विजय सिंह चौधरी
21-कृष्ण कुमार बिश्नोई
22-जवाहर सिंह बेढम
RELATED POSTS
View all